HomeSportsटीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ध्रुमशाला में आज तीसरा टी-20, सूर्य कुमार...

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ध्रुमशाला में आज तीसरा टी-20, सूर्य कुमार और शुभमन गिल की फार्म होगी बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: भारत के टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल लगातार खराब फार्म से जूझ रहे हैं। दोनों बल्लेबाज पिछले 15-17 मैचों में टी-20 में अर्धशतक नहीं बना सके हैं। सूर्य कुमार यादव ने आखिरी फिफ्टी 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ लगाई थी, इसके बाद 20 पारियों में वह 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। वहीं शुभमन गिल ने पिछले 17 टी-20 मैचों में कोई फिफ्टी नहीं बनाई; उनकी आखिरी फिफ्टी 2024 में जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में लगी थी।

टीम इंडिया आज रविवार को तीन साल बाद धर्मशाला में टी-20 मैच खेलने उतरेगी। भारत ने यहां आखिरी टी-20 मैच 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम को जीत मिली थी।

आज धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने 101 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 51 रन से जीत हासिल की थी।

इस तरह आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीरीज में बढ़त बनाने का निर्णायक और रोमांचक मुकाबला साबित होगा, साथ ही सूर्य कुमार यादव और शुभमन गिल के लिए भी फार्म सुधारने का बड़ा अवसर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments