HomeHaryanaरेवाड़ी में जमीन विवाद बना खूनखराबे का कारण, 18–20 हमलावरों द्वारा LIC...

रेवाड़ी में जमीन विवाद बना खूनखराबे का कारण, 18–20 हमलावरों द्वारा LIC एजेंट की पीट-पीटकर हत्या — तीन लोग गंभीर

रेवाड़ी 11 दिसंबर: रेवाड़ी जिले के गांव नैनसुखपुरा में देर रात जमीन विवाद ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया। 18–20 हमलावरों के एक समूह ने अचानक एक घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों से हमला करते हुए 53 वर्षीय LIC एजेंट महेश कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार मृतक महेश कुमार पेशे से LIC एजेंट थे और यह जमीन विवाद पिछले एक साल से चला आ रहा था। मामला अदालत में विचाराधीन है और इससे पहले भी इसी विवाद को लेकर झड़प हो चुकी है। परिवार का आरोप है कि देर रात हमलावर घर में घुसे और अचानक महेश पर हमला कर दिया। हत्या के बाद हमलावरों ने उसके पैरों से पकड़कर शव को घर से बाहर तक घसीटा।

हमले में परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

थाना इंचार्ज भगवत प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments