HomePatialaमेयर और कमिश्नर ने डेयरी प्रोजेक्ट में आवंटित प्लॉटों पर तुरंत शिफ्ट...

मेयर और कमिश्नर ने डेयरी प्रोजेक्ट में आवंटित प्लॉटों पर तुरंत शिफ्ट होने के निर्देश

25 दिसंबर तक शिफ्ट न होने की स्थिति में आवंटन रद्द होगा : मेयर, कमिश्नर

पटियाला, 8 दिसंबर :– नगर निगम पटियाला की सीमा में संचालित हो रही डेयरियों को एक सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ स्थान पर स्थापित करने के उद्देश्य से बनाए गए श्री गुरु नानक देव डेयरी प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मेयर कुंदन गोगिया एवं नगर निगम पटियाला के कमिश्नर परमजीत सिंह, आई.ए.एस. ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में मौजूद 65 डेयरी मालिकों को वर्ष 2021 में श्री गुरु नानक देव डेयरी प्रोजेक्ट में प्लॉट आवंटित किए गए थे। इन डेयरी मालिकों द्वारा नियमों के अनुसार देय 5 प्रतिशत राशि नगर निगम पटियाला में जमा करवाई जा चुकी है। हालांकि, प्लॉट आवंटित होने और 5 प्रतिशत राशि जमा करवाने के बावजूद ये सभी डेयरी मालिक अब तक डेयरी प्रोजेक्ट स्थल पर शिफ्ट नहीं हुए हैं, जिसके कारण शहर में स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

मेयर एवं कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन डेयरी मालिकों को डेयरी प्रोजेक्ट में प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं, उन्हें हर हाल में दिनांक 25 दिसंबर तक डेयरी प्रोजेक्ट स्थल पर शिफ्ट होना होगा। कमिश्नर परमजीत सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई भी डेयरी मालिक प्रोजेक्ट स्थल पर शिफ्ट नहीं होता है, तो उसका प्लॉट आवंटन तत्काल रद्द कर दिया जाएगा और जमा 5 प्रतिशत राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद संबंधित डेयरी मालिक को पुनः नए सिरे से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

उन्होंने सख्त शब्दों में यह भी कहा कि ऐसे डेयरी मालिकों को उनकी वर्तमान स्थान पर डेयरी संचालन की किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी जाएगी

मेयर और कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम पटियाला शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 विशेष बॉक्स:-

बताने योग्य है कि 65 डेयरी मालिकों के नाम जिन्होंने 5 प्रतिशत राशि जमा की
मनिंदर सिंह, जगमोहन सिंह मोहन लाल, महिंदर सिंह, तेजिंदरपाल सिंह, रणविंदर कुमार, तेजिंदर सिंह, लखवीर सिंह, संदीप सिंह, जसविंदर सिंह, हरचरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगमोहन सिंह, सुखवीर सिंह, अवतार सिंह, तरसेम दास, जतिंदर दास, तरनजीत सिंह, सुखवीर सिंह, भरपूर सिंह, लविंदर कुमार, मुख्तियार सिंह, गुरविंदरपाल सिंह, कंवलजीत सिंह, निशान सिंह संधू, देवीदास जलोटा, राकेश जलोटा, अवतार सिंह, प्रभजीत सिंह, जसवीर सिंह, हरचरण सिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार, सुरिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, शाम लाल काका, जसपाल सिंह, बिट्टू जलोटा, रजेश कुमार, सुरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, त्रिप्त कौर, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, मोहर सिंह, जसबीर सिंह, गुरतेज सिंह, दलवीर सिंह, दारा सिंह, जागीर सिंह, जग्गर सिंह, संजीव कुमार, विक्की बांसल, जगजीत सिंह, जस्मीत कौर, तरसेम चंद, कुलदीप कौर, धर्मिंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरपाल सिंह, महिंदर पाल सिंह, मिक्कल मसीह, जसप्रीत सिंह, धर्मजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, मनमोहन सिंह शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments