HomeWorld Newsअलास्का–युकोन सीमा पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, इलाके में दहशत

अलास्का–युकोन सीमा पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, इलाके में दहशत

कनाडा, 7 नवंबर 2025: शनिवार को अमेरिका के अलास्का राज्य और कनाडा के युकोन प्रांत की सीमा पर रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भूकंप का केंद्र कनाडा की राजधानी व्हाइटहॉर्स से लगभग 248 किलोमीटर पश्चिम और अलास्का की राजधानी जूनो से करीब 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया है।

मुख्य भूकंप के कुछ मिनट बाद 5.6 और 5.3 तीव्रता के दो आफ्टरशॉक्स (हल्के झटके) भी दर्ज किए गए, जिससे लोग और ज्यादा घबरा गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह इलाका पहाड़ी और कम आबादी वाला होने के कारण फिलहाल बड़े जान-माल के नुकसान की कोई बड़ी सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय एजेंसियां स्थिति का आकलन कर रही हैं।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने साफ किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है, क्योंकि भूकंप समुद्र के भीतर गहराई में नहीं आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments