HomePunjab“अकाली दल केवल पंजाब के साथ, किसी गठजोड़ में दिलचस्पी नहीं” —हरसिमरत...

“अकाली दल केवल पंजाब के साथ, किसी गठजोड़ में दिलचस्पी नहीं” —हरसिमरत कौर बादल

चंडीगढ़, 1 दिसंबर 2025: बठिंडा से अकाली दल की सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल ने स्पष्ट किया है कि शिरोमणि अकाली दल केवल पंजाब के हितों के साथ खड़ा है और पार्टी को किसी भी राजनीतिक दल से रिश्ता तोड़ने या जोड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि “अकाली दल उसी के साथ होगा, जो पंजाब को उसका अधिकार देगा।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक दिन पहले अकाली–भाजपा गठजोड़ की वकालत करते हुए कहा था कि 2027 में सरकार बनानी है तो गठबंधन जरूरी है।

इस मुद्दे पर आज पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी कैपਟन अमरिंदर पर तीखा प्रहार किया और उन्हें “बीजेपी का एजेंट” तक करार दिया।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने भी कैप्टन के बयान पर कड़ा प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अब हमें सब समझ आ गया है… अब और समझदारी दिखाने की जरूरत नहीं। हो सकता है, उन्हें समझने में थोड़ा समय लगा हो, लेकिन पंजाब में सभी मानते हैं कि बीजेपी का कोई भविष्य नहीं है।”

राज्य की राजनीति में कैप्टन अमरिंदर के ताज़ा बयान ने नई सियासी बहस को जन्म दे दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments