गुरदासपुर: जिले के पुराना शाला के दाओवाल मोड़ पर पुलिस और दो अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान नवीन और कुश के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक काले बैग में मिले ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर मौजूद है और बरामद सामग्री की जांच कर रहा है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हाल ही में सिटी पुलिस स्टेशन, गुरदासपुर पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।






