चंडीगढ़। गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) मामलों पर टैक्सपेयर्स की शिकायतों के निवारण के लिए प्रदेश सरकार के स्तर पर शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में अंबाला से पवन अग्रवाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों से सदस्यों की नियुक्ति की है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क क्षेत्र पंचकूला द्वारा इन सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
हरियाणा राज्य के लिए स्टेट लेवल शिकायत निवारण कमेटी, जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर टैक्सपेयर्स की शिकायतों को संभालने के लिए दो साल पूर्व 23 अक्टूबर 2023 को दो साल के लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी का समय 22 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया। इसलिए हरियाणा राज्य के लिए नई स्टेट लेवल शिकायत निवारण कमेटी को आगामी दो साल के लिए बनाया गया है, जिसमें नए सदस्यों को शामिल किया गया है। कमेटी का प्रतिनिधित्व सात अधिकारी करेंगे। उनके साथ हरियाणा ट्रेड एसोसिएशन के 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें अंबाला से पवन अग्रवाल (मैनेजिंग कमेटी मेंबर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ नॉर्दर्न इंडिया) के अलावा राम अग्रवाल (प्रेजीडेंट डीएलएफ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन फरीदाबाद), राजीव चावला (फाउंडर एवं चेयरमैन इंटीग्रेटिड एसोसिएशन ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडिया एंटरप्राइजेज ऑफ इंडिया), संदीप सिंहल (प्रेजीडेंट फरीदाबाद आयरन एंड स्टील मर्चेंट एसोसिएशन), रोहित रूंगटा (जनरल सेक्रेटरी फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), प्रवीन गर्ग (प्रेजीडेंट कांफेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज), ललित गर्ग (प्रेजीडेंट पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन), राज चावला (स्टेट जनरल सेक्रेटरी हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), मनोज अरोड़ा (प्रेजीडेंट एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन करनाल), राजीव जैन (रिप्रजेंटेटिव इलेक्ट्रीकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला क्षेत्र), अश्विनी नागपाल (प्रेजीडेंट साइंटिफिक एप्राटस मैन्युफेक्चरिंग एंड एक्सपोट्र्स अंबाला क्षेत्र), विवेक उपाध्याय (कांफेडरेशन ऑफ इंडियन एंड इंडस्ट्री हरियाणा स्टेट), रजनीश सिंह (मेंबर ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर), भगवान गुप्ता (मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन इंडस्ट्रीयल एरिया सोनीपत), धीरज चौधरी (कुंडली इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन), लोकेश जैन (को-चेयर हरियाणा स्टेट चैप्टर पीएचडीसीसीआई एंड कनवीन रीजनल एमएसएमई कमेटी फॉर पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ क्षेत्र), सतीश सी. भाटिया (चेयरमैन जीएसटी पैनल फरीदाबाद इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन) की बतौर सदस्य नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा विभिन्न टैक्स प्रोफेशनल के रूप में हरप्रीत सिंह (पार्टनर इनडायरेक्ट टैक्स डिलॉयट टच तोमात्सु इंडिया एलएलपी), प्रवीन कश्यप (टैक्स मार्केट लीडर चंडीगढ़ ग्रांट थोरंटन भारत एलएलपी), सचिन शर्मा (चेयरमैन प्रोफेशनल गु्रप ऑफ नेटवक्र्स), रामनारायण (प्रेजीडेंट हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन) और राकेश कटारिया (स्टेट कॉर्डिनेटर हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन) को नियुक्त किया गया है।






