HomePunjabतरणतारण उपचुनाव: आप की शानदार जीत, 12,091 वोटों से अकाली दल को...

तरणतारण उपचुनाव: आप की शानदार जीत, 12,091 वोटों से अकाली दल को हराया

तरणतारण, (जगजीत सिंह): तरणतारण विधानसभा उपचुनाव का आधिकारिक परिणाम घोषित हो चुका है। शुक्रवार को हुई 16 राउंडों की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने धमाकेदार जीत हासिल की है। आप ने अपने सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंद्वी शिरोमणी अकाली दल (SAD) को 12,091 वोटों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि तरणतारण क्षेत्र में आप को व्यापक जन समर्थन मिला है।

16 राउंडों के रुझानों के दौरान ही आप की बढ़त लगातार बढ़ती रही और अंततः यह बड़ी जीत में बदल गई।

इस जीत के साथ आप ने एक बार फिर मैदान में अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज करवाई है, जबकि अकाली दल को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments