चंडीगढ़, 6 नवंबर, 2025: शिअद (शिरोमणि अकाली दल) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर आज (गुरुवार) पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।
पहले यह माना जा रहा था कि अदालत आज ही मजीठिया की जमानत पर फैसला सुना सकती है, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब शुक्रवार (7 नवंबर) को होगा फैसला। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई कल, शुक्रवार (7 नवंबर) के लिए तय की है।
इस तरह, बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर अंतिम फैसला अब कल आने की उम्मीद है।






