शिमला : राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में नशा उन्मूलन और जागरूकता अभियान के तहत पुलिस के सहयोग से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और युवाओं को सकारात्मक सोच और जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही ‘एंटी चिट्टा वालंटियर’ की भर्ती करेगी, जो राज्य में नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के दल ने महाविद्यालय का दौरा किया और छात्रों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया।
साथ ही, हिमाचल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भी एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश की सभी 14 जेलों में मोबाइल सिग्नल जैमर और हाईटेक सीसीटीवी निगरानी सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके अलावा, जेलों में बायोमैट्रिक एंट्री की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि कैदियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा सके।






