माधोपुर 1 सितंबर, शहीद-ए-आज़म ब्यूरो: इन दोनों रवि नदी के जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में घरों फसलों आदि का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के अध्यक्ष संजीव ठाकुर जी से वार्तालाप करते हुए पत्रकारों को बताया कि हमारे माधोपुर में जो राष्ट्रीय मार्ग और नदियों को पार कर कर बच्चे माधोपुर कैंट में पढ़ने के लिए आते थे उनका पूरी तरह से माधोपुर कैंट के साथ संपर्क टूट चुका है माधोपुर के राष्ट्रीय मार्ग के साथ लगता गांव मिर्जापुर, कुलिया, माधोपुर रेलवे स्टेशन, माधोपुर गांव, आदि के बच्चे माधोपुर कैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे परंतु माधोपुर कैंट के साथ संपर्क टूटने से वह अभी नहीं आ पाएंगे पंजाब सरकार के आगे हमारी अपील है कि उन बच्चों के लिए सरकारी बस का उचित प्रबंध किया जाए ताकि बच्चे अपनी शिक्षा को पूरी तरह ग्रहण कर सके और पंजाब सरकार से हमारी अपील है की एक नहरी विभाग का रास्ता सी पी डब्ल्यू डी विश्राम से निकलता है वह एक नंबर पल पर राष्ट्रीय मार्ग को जोड़ता है कृपया करके उसे रास्ते को भी खोला जाए ताकि हमारे आसपास के गांव के लोग जो कामकाज के लिए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिला में जाते हैं उन्हें पास पढ़ सके और पंजाब सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए






