HomeHaryanaपंजाब में बाढ़, राज्य हरियाणा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए :...

पंजाब में बाढ़, राज्य हरियाणा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए : सीएम सैनी

हरियाणा – 28 अगस्त : पंजाब में बाढ़ के हालात बेकाबू हो चुके हैं। लोगों सैकड़ों गांव पानी में डूब गए हैं। लोगों को बचाने में सेना की भी मदद ली जा रही है। वहीं मंत्री व विधायक भी मैदान में उतर गए हैं। ऐसे हालात में पड़ोसी राज्य हरियाणा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। सीएम सैनी ने बढ़ा दिल दिखाते हुए पंजाब को हर संभव मदद देने का वादा किया है। इस संबंध में सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है।

नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा कि पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के कारण पैदा हुई मुश्किलों को जानकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में हमारे पंजाब के भाई-बहन गहरा कष्ट झेल रहे हैं। हरियाणा सरकार और यहां की लगभग 2 करोड़ 80 लाख जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है। नायब सैनी ने कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की सहायता राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सहायता या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो, तो कृपया मुझे निसंकोच अवगत कराएं। आप जहां कहेंगे, वहां मदद पहुंचा दी जाएगी।

हमारा उद्देश्य है कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित हर व्यक्ति को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।  उल्लेखनीय है कि भाखड़ा के पानी को लेकर मई माह में दोनों प्रदेशों के राजनीतिक रिश्ते में तल्खी आ गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments