25 अगस्त (शहीद-ए-आज़म ब्यूरो): मुस्लाधार बारिश के चलते पठानकोट के अनेकों नदी नालियों में जलस्तर बढ़ गया जिसके कारण कुछ जगह पर लोगों के मकानों को क्षति भी पहुंची है। वहीं जिला पठानकोट से हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की पुल खड में भी ज्यादा पानी आ जाने से साथ बना हुआ पुराना पुल का कुछ हिस्सा टूटकर पानी में बह गया। जिसके चलते पठानकोट पुलिस की ओर से चक्की पुल की दोनों साइड से आने जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जल स्तर बढ़ जाने से चक्की पुल का पुराना हिस्सा पानी में बह गया है। पठानकोट को आने वाली दोनों रास्तों को फिलहाल कुछ देर के लिए बंद किया गया है जैसे ही पानी का स्तर कम होगा वह उच्च अधिकारियों से बात करके इस रूट को दोबारा शुरू कर देंगे लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल इसे बड़ी गाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया है। पठानकोट में वॉर्ड नंबर 29 और 31 के निवासियों ने सीवरेज और पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए रोड जाम करके प्रदर्शन किया। यह समस्या काफी समय से चली आ रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वॉर्ड काउंसलर और स्थानीय निवासियों ने मिलकर इस समस्या के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया।






