HomePunjabतक्षशिला विद्या मंदिर, लुधियाना में पौधारोपण महोत्सव का आयोजन

तक्षशिला विद्या मंदिर, लुधियाना में पौधारोपण महोत्सव का आयोजन

लुधियाना, 17 अगस्त 2025।
तक्षशिला विद्या मंदिर, स्थित हैबोवाल कलां, जस्सियां, लुधियाना में सामाजिक संस्था जीव-जंतु पर्यावरण संभाल सेवा समिति द्वारा “पौधारोपण महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष माननीय सुभाष सोंधी जी, हरियावल पंजाब के अध्यक्ष राजेश राय ढांडा, कमल कुमार कटारिया (शाखा प्रबंधक, S.B.I. एवं प्रवर्तक, हरियावल पंजाब), विद्यालय चेयरमैन प्रोफैसर प्रवीण शर्मा जी, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिमन्यु शर्मा, उप-प्रधानाचार्या रंजना काराकोटी, ट्रस्टॅ मैंमबर रमन अग्रवाल जी, स्थानीय निवासी बेअंत सिंह एवं उनके सहयोगी, नगर के गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कचनार का पौधा लगाकर की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1950 में मुंशी के.एल. जी ने पहला कचनार का पौधा लगाकर इस परंपरा की नींव रखी थी। तब से यह वन महोत्सव प्रत्येक वर्ष आयोजित होता आ रहा है और इस वर्ष इसका 74वां आयोजन मनाया गया।

राजेश राय ढांडा जी ने जल संरक्षण व पर्यावरण पर सुंदर कविता प्रस्तुत की और उपस्थित जनों को शपथ दिलाई कि वे पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन का लक्ष्य बनाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा—
“पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं तथा जैव विविधता को संरक्षित करते हैं। पौधारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण का उपहार है।”
अंत में संस्था ने संकल्प लिया कि आगे भी पौधारोपण अभियानों को निरंतर गति दी जाएगी, जिससे शहर और उसके आसपास के क्षेत्र अधिक हरे-भरे व स्वस्थ बन सकें।
धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments