स्थानीय शहरी निकाय विभाग में हर स्तर पर होगा जनता की समस्याओं का निवारण: डीएमसी प्रवीण कुमार
फतेहाबाद, 16 अप्रैल:(ਸੰਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ)
स्थानीय शहरी निकाय विभाग आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोगों की समस्याओं को दूर किया जा रहा हैं और हर स्तर पर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त विचार डीएमसी प्रवीण कुमार ने स्थानीय डीपीआरसी भवन में आयोजित वार्ड कमेटियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए।

इस वार्ड कमेटी संवाद कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।
वार्ड कमेटियों से संवाद करते हुए डीएमसी प्रवीण कुमार ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को यह निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए। इस दौरान वार्ड कमेटी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा और समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

डीएमसी ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क बना रहे। उन्होंने वार्ड कमेटी सदस्यों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर साझा करें, जिससे विकास कार्यों को और गति दी जा सके।
फोटो 11 व 12: फतेहाबाद। वार्ड कमेटी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व उपस्थित अधिकारी व जनप्रतिनिधि।
13: फतेहाबाद। स्थानीय डीपीआरसी हॉल में वार्ड कमेटियों से संवाद करते हुए डीएमसी प्रवीण कुमार।









