HomePunjabअतिशी के बयान पर सुखबीर बादल का कड़ा रुख, विधायकी रद्द करने...

अतिशी के बयान पर सुखबीर बादल का कड़ा रुख, विधायकी रद्द करने और FIR की मांग

चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष अतिशी को विधायक पद से अयोग्य घोषित करने की मांग की है। बादल ने आरोप लगाया कि अतिशी ने सिख गुरु साहिबानों के खिलाफ आपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणी की है।

सुखबीर बादल ने कहा कि अतिशी का आचरण न केवल विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी सिख धर्म में ‘बेअदबी’ की श्रेणी में आती है और जानबूझकर की गई है।

अकाली दल अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से अतिशी के खिलाफ IPC की धारा 295A (धार्मिक भावनाएं आहत करने) और 153A (समुदायों में वैमनस्य फैलाने) के तहत FIR दर्ज कराने की सिफारिश करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे बयान देश की सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के लिए गंभीर खतरा हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि यह मुद्दा श्री अकाल तख्त साहिब समेत पंथक संस्थानों की चिंता का विषय बन चुका है और दुनिया भर के सिख इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments