HomePatialaश्री सनातन धर्म सभा (पंजी.) पटियाला द्वारा सप्त दिवसीय श्री राम कथा...

श्री सनातन धर्म सभा (पंजी.) पटियाला द्वारा सप्त दिवसीय श्री राम कथा का 20 से 26 मार्च तक किया जायेगा आयोजन

राम कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा की गई आयोजित 

पटियाला , 20 मार्च, 2026 : पटियाला शहर की 1894 में स्थापित सुप्रसिद्ध संस्था श्री सनातन धर्म सभा (रजि) पटियाला द्वारा एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य समाज चौक पटियाला में 20 मार्च से 26 मार्च तक चैत्र नवरात्रों में श्री राम कथा मंदाकिनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान लालचंद जिंदल ने बताया कि 19 मार्च  को  इस कथा की अमृत वर्षा से पूर्व एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

पटियाला शहर में समस्त गणमान्य व्यक्तियों, सजी हुई दर्शनीय पालकी एवं 51 सुहागिनों द्वारा अपने सिरों पर कलश धारण करते हुए दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। भगवान श्री राम के नाम का गुणगान और भजन कीर्तन करते हुए शहर के मुख्य बाजारों में कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा व्यास परम श्रद्धेय महाराज संजीव गुरु जी महाराज ने कलश यात्रा का नेतृत्व करते हुए बताया कि इस कलश यात्रा के दौरान प्रथम दिन मंगलाचरण एवं कथा महात्मय, द्वितीय दिवस सती प्रसंग एवं शिव पार्वती विवाह, तृतीय दिवस पर श्री राम अवतार, चतुर्थ दिवस पर श्री सीताराम विवाह महोत्सव, पंचम दिवस पर भगवान श्री राम बनवास व भरत मिलाप,  षष्ठम दिवस पर सीता हरण लंका दहन, सप्तम दिवस पर रावण वध एवं श्री राम राज्याभिषेक की कथा विस्तार सहित सुनाई जाएगी।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान लालचंद जिंदल अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता, महामंत्री अनिल गुप्ता, उप प्रधान नरेश जैन, पवन जिंदल, राकेश कुमार, त्रिभुवन गुप्ता, मैनेजर इंजी. एम एम सयाल, राजेंद्र जिंदल, राकेश कुमार, डॉक्टर एन के शर्मा, धीरज अग्रवाल, राजकुमार जोशी, विवेकशील गोयल, संदीप गुप्ता, मुकेश पुरी, भूपेंद्र जिंदल, संजय जिंदल, संजीव गुप्ता, राजीव बंसल, राजीव गोयल, राजीव गर्ग, श्री राम नवमी शोभा यात्रा कमेटी के संयोजक वरुण जिंदल सह-संयोजक सुशील नैय्यर व अनुराग शर्मा, निखिल काका लोकेश शर्मा एवं एस.डी.एस.ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह तथा स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments