HomeHaryanaपीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का धरना तीसरे दिन जारी

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का धरना तीसरे दिन जारी

मांगें पूरी न होने पर राज्य स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

फतेहाबाद, 20 मार्च 2026: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (चरखी दादरी) से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ का धरना आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। आज के धरने की अध्यक्षता चेयरमैन सीताराम सुथार ने की, जबकि मंच संचालन कश्मीर सचिव मुकेश कुमार कड़वासरा ने किया।

धरने में राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान ऊम प्रकाश ने भी भाग लिया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालय से गायब रहने वाले एक्सईएन को तुरंत प्रभाव से दफ्तर में उपस्थित होकर कर्मचारियों की मांगों पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो यह धरना प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

उन्होंने कहा कि यूनियन अपनी जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए भी तैयार है। इस दौरान राजू राम शर्मा और सचिव मुकेश कड़वासरा ने बताया कि एचकेआरएन का भुगतान, मेडिकल क्लेम, डीए, एसपी और एग्रीमेंट जैसे कई मामले लंबे समय से लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने मांग की कि जिन कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, उन्हें वापस किया जाए, अन्यथा इसके परिणाम अधिकारियों को भुगतने पड़ेंगे। कर्मचारी नेताओं रामबीर शर्मा और मुकेश सुथार ने कहा कि एक्सईएन के अड़ियल रवैये के कारण समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो यह धरना राज्य स्तर पर बड़े आंदोलन में बदल जाएगा।

आज के धरने में अनिल कुमार, बंसी लाल, भाल सिंह, मनदीप कुमार, सुंदर लाल, पवन कुमार, मुकेश कुमार, रामचंद्र, अशोक कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार और सतपाल सहित कई कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments