HomePunjabचेक बाउंस मामले में MLA अनमोल गगन मान के पति को बड़ी...

चेक बाउंस मामले में MLA अनमोल गगन मान के पति को बड़ी राहत, सजा पर लगी रोक

डेराबस्सी, 20 मार्च 2026: चेक बाउंस मामले में डेराबस्सी की अदालत से सजा पाए शाहबाज सिंह सोही को अब बड़ी राहत मिली है। अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही की सजा पर मोहाली जिला अदालत ने रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि हाल ही में डेराबस्सी की निचली अदालत ने उन्हें चेक बाउंस केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उनके वकील विक्रमजीत सिंह ने सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही निचली अदालत के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

शिकायत के अनुसार, शाहबाज सिंह सोही और उनके सहयोगियों ने एक बिल्डर फर्म के जरिए राजपुरा प्रोजेक्ट में प्लॉट देने का वादा कर शिकायतकर्ता को निवेश के लिए तैयार किया था। शिकायतकर्ता ने करीब 7 करोड़ रुपये का चेक देकर भुगतान किया, लेकिन बाद में आरोपियों ने सौदा रद्द कर दिया और अतिरिक्त पैसे भी लिए।

इस मामले की सुनवाई लंबे समय से चल रही थी और अब सेशन कोर्ट के इस फैसले से सोही को फिलहाल राहत मिल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments