HomePunjabपंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: 25 लाख परिवार स्वास्थ्य बीमा से जुड़े, मुख्यमंत्री...

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: 25 लाख परिवार स्वास्थ्य बीमा से जुड़े, मुख्यमंत्री ने की 400 नए आम आदमी क्लीनिक खोलने की घोषणा

चंडीगढ़, 20 मार्च 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति का ब्योरा साझा करते हुए बताया कि सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब तक 25 लाख परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग 1 लाख 60 हजार लोग मुफ्त इलाज का लाभ उठा चुके हैं।

बजट में भारी बढ़ोतरी मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तुलना में राज्य के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि जहाँ भारत सरकार ने देश की 150 करोड़ आबादी के लिए आयुष्मान योजना के तहत 9300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, वहीं पंजाब सरकार ने राज्य के 3 करोड़ लोगों के लिए अकेले 2000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में इसके लिए 1200 करोड़ रुपये आवंटित थे, जिसे अब बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

बुनियादी ढांचे और नियुक्तियों पर जोर स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही 400 नए आम आदमी क्लीनिक खोलेगी। स्वास्थ्य विभाग में पिछले 4 वर्षों के दौरान हुई रिकॉर्ड भर्तियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 300 नर्सों और 250 फार्मासिस्टों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

आधुनिक सुविधाओं का विस्तार राज्य के अस्पतालों को अत्याधुनिक बनाने के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये की मशीनरी खरीदी है। साथ ही, गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश में 22 नए आईसीयू (ICU) तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को बिना किसी आर्थिक बोझ के विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments