HomePatialaनिरंतर व निर्बाध घरेलू एलपीजी सप्लाई सुनिश्चित करना प्राथमिकता; कालाबाजारी व जमाखोरी बर्दाश्त...

निरंतर व निर्बाध घरेलू एलपीजी सप्लाई सुनिश्चित करना प्राथमिकता; कालाबाजारी व जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: वरजीत वालिया

पहले बुकपहले डिलीवरी’ प्रणाली लागू करने के निर्देशपीएनजी कनेक्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर

पटियाला, 20 मार्च, 2026: पटियाला के डिप्टी कमिश्नर श्री वरजीत वालिया ने आज जिले में घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी सप्लाई की समीक्षा की। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक डॉ. रविंदर कौर, अन्य अधिकारियों तथा गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में किसी प्रकार की लीकेज, कालाबाजारी या जमाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि संस्थानों एवं थोक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने तथा अधिक कुशल ऊर्जा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, जहां भी संभव हो, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अफरा-तफरी में आकर एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग कराने से बचें, क्योंकि इससे सप्लाई प्रणाली पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। उन्होंने जिले के निवासियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन घरेलू एलपीजी के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा एवं शैक्षणिक संस्थानों को सुचारू एवं पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सप्लाई आवश्यकता अनुसार सीमित की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस एजेंसियां घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की नियमित सप्लाई “पहले बुक, पहले डिलीवरी” के आधार पर करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसियों के रिकॉर्ड की नियमित जांच की जाए।

इसके अलावा, गैस एजेंसियों को सप्लाई एवं डिलीवरी का दैनिक डेटा प्रदर्शित करने तथा उसका रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की मांग इस उद्देश्य के लिए गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि अस्पतालों को एलपीजी सप्लाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को यह भी निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध उपयोग करने वाले वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाए, ताकि उचित वितरण सुनिश्चित किया जा सके तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी एलपीजी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

इस दौरान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों ने आज भी जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग की जांच के लिए वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीमों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडरों को जब्त भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments