बठिंडा, 20 मार्च 2026: पंजाब को रेलवे क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक अहम प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि तख्त श्री दमदमा साहिब को जल्द ही नई रेलवे लाइन के जरिए जोड़ा जाएगा।
यह घोषणा बठिंडा रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। मंत्री बिट्टू ने बताया कि गुरु साहिबानों की कृपा से भारत सरकार तख्त श्री दमदमा साहिब तक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने जा रही है। इस परियोजना पर करीब 1118 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पंजाब की दशकों पुरानी मांग थी, जिसे अब केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि इस नई रेलवे लाइन से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।






