HomePunjabधूरी हलके के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु ट्रेडर्स कमीशन की...

धूरी हलके के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु ट्रेडर्स कमीशन की बैठक आयोजित

भगवंत मान सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा स्तर पर कमीशन का गठन किया: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा

कहा, व्यापारियों की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से किया जाएगा समाधान

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: एस.डी.एम.

व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ट्रेडर्स कमीशन से संपर्क करें: चेयरमैन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं संबंधी फॉर्म भरकर दिए

धूरी, 18 मार्च, 2026 : धूरी विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रेडर्स कमीशन की एक महत्वपूर्ण बैठक धूरी में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब ट्रेडर्स कमीशन, धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा द्वारा की गई। बैठक में एस.डी.एम. धूरी डॉ. इसमित विजय सिंह, ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा स्तर पर ट्रेडर्स कमीशन का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कमीशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करना है, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुचारू बनाया जा सके।

चेयरमैन ने आगे कहा कि व्यापारियों द्वारा उठाई जाने वाली प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों के सहयोग से उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने व्यापारी वर्ग से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे ट्रेडर्स कमीशन से संपर्क करें, ताकि उनकी मांगों का त्वरित निपटारा किया जा सके।

इस दौरान एस.डी.एम. धूरी डॉ. इसमित विजय सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और कमीशन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने विभिन्न मुद्दे उठाए, जिनमें सुरक्षा, कर संबंधी समस्याएं, लाइसेंसिंग तथा अन्य प्रशासनिक कठिनाइयां शामिल थीं अधिकारियों द्वारा इन समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में फॉर्म भरकर पंजाब सरकार तक पहुंचाई।

इस मौके पर कमीशन के सदस्य अमन खान, बलाल खान, कुलदीप सिंह, दीपक वर्मा तथा जसवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं मलेरकोटला रोड, धूरी के व्यापारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments