लुधियाना, 17 मार्च 2026: भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को धूरी के सिविल अस्पताल में नवनिर्मित आधुनिक अस्पताल भवन का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा मजबूती मिलेगी।
इस भवन में 80 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सब-डिविजनल अस्पताल का विस्तार किया गया है और मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल भी जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं और बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
डिजाइनएक्स आर्किटेक्ट्स, लुधियाना के मुख्य वास्तुकार अर्चिटेक्ट संजय गोयल ने बताया कि भवन को आधुनिक डिजाइन सिद्धांतों और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट मात्र 18 महीनों में पूरा किया गया, जो इसकी कुशल योजना और कार्यान्वयन को दर्शाता है।
अस्पताल भवन की विशेषताओं में चारों ओर खुला डिजाइन, पर्याप्त पार्किंग, भरपूर प्राकृतिक रोशनी और बेहतर वेंटिलेशन शामिल हैं, जिससे मरीजों और स्टाफ के लिए आरामदायक वातावरण सुनिश्चित होता है।
इस परियोजना का निर्माण और संचालन पंजाब मंडी बोर्ड के माध्यम से किया गया है।
उद्घाटन के दौरान अर्चिटेक्ट संजय गोयल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर भवन की आधुनिक विशेषताओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर चर्चा की।






