सैंकड़ों की तादाद में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, दिग्गज नेताओं ने भी दी बधाई-
कार्यकर्ताओं की मेहनत और हाई कमान के कुशल मार्गदर्शन से ही हमारी सफलता है: प्रवीण जोड़ा
फ़तेहाबाद, 17 मार्च 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्ण पूरा होने के उपलक्ष्य में आज बीजेपी जिला कार्यालय फतेहाबाद में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं में सैलाब उमड़ा। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर देखा गया।
भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रमुखों, मार्केट कमेटी के सभी चेयरमैन, ब्लॉक समिति एवं पंचायत समिति के प्रतिनिधियों, विभिन्न पार्षदों व विभिन्न गांवों के सरपंचों ने जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का अलग अलग तरीके से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। ढोल नंगाड़ों एवं पुष्प वर्षा के नजारों से माहौल देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर लड्डूओं का प्रसाद भी वितरित किया गया।
मंच पर जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढ़ा, पूर्व विधायक प्रो. रविन्द्र बलियाला, जिला परिषद की चेयरमैन सुमन खिचड़, चन्द्र बोस्ती सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विशेष रूप से प्रवीण जोड़ा को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का उत्साह और भीड़ इस चरम पर थी कि मंच और पंडाल खचाखच भरा दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं में उमड़ते उत्साह को देखकर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा भी गद्गद नजर आए।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया। श्री जोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि उनके कार्यकाल के एक वर्ष की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं के विश्वास, समर्पण, मेहनत और एकजुटता को जाता है। कार्यकर्ताओं के बदौलत की वह भाजपा हाई कमान से मिलने वाले हर दायित्व को निष्ठा, ईमानदारी और लगन से निभा पाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आगे भी सभी कार्यकर्ता उन्हें पूरे विश्वास के साथ सहयोग करेंगे। हम सब मिलकर भाजपा की नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे और एक आदर्श, उत्कृष्ट एवं उन्नत समाज की स्थापना करेंगे।
उन्होंने प्रदेश के मुुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मार्ग दर्शन के बदौलत ही वह फतेहाबाद जिले में संगठन को लगातार मजबूत बनाने में सफल रह पाए हैं। वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और साथ हमेशा रहा है। भाजपा परिवार से मिले अटूट विश्वास और मान सम्मान का कर्ज व ताउम्र पार्टी की सेवा करते हुए उतारते रहेंगे।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, जगदीश शर्मा, संजय रेवड़ी, भीम लाम्बा, इन्द्र गावड़ी, जिला महामंत्री विकास लालोदा, अशोक जाखड़, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, कार्यालय सचिव शम्मी धींगड़ा, सचिव संकेत गर्ग, पूनम सिंगला, मंजू बाजीगर, राखी बाल्मीकि, लखमी शर्मा, निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, प्रवक्ता अनूप भारद्वाज, आईटी प्रमुख सुभाष साहू, रामेहर धारसुल, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, वरिष्ठ नेता चंद्र बोस्ती, राममेहर धारसूल, मनदीप गोस्वामी, सुभाष साहू, जगदीप मोंगा, बलदेव सैनी, बिट्टू गुज्जर, दर्शन नागपाल, नवदीप नांगली, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सीताराम पुनिया, मनदीप योगी, जसवंत माचरा, अंकित सिंगला, लखविन्द्र सिंह, संदीप तनेजा, संदीप भोडिया, रमन मडिया, प्रवीन गिल, किरण शर्मा, विनोद खिचड़, मंडल महामंत्री विजय जांगड़ा, नरेन्द्र बागड़ी, सुरेन्द्र डाबला, संदीप शर्मा, संजय इंन्द्रौरा, रिंकी मोंगा, लखविन्द्र सिंह, छिन्द्रपाल, हंसराज, राजेन्द्र कौर, विजय कुमार, भगवान पूनिया, राजेन्द्र सैनी, संदीप शर्मा, जीवन बंसल, सुखविन्द्र सिंह, नेकी सिंमार, मंजीत ङ्क्षसह, अवतार सिंह, महिपाल गोदारा, सतनाम नम्बरदार के अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमन मिड्ढा, रमेश जोइया, दुर्गेश अरोड़ा, नीलम मेहता, डॉ. शैलेन्द्र बिश्नोई, अंजू दानी, अनीता कुमारी, अंशु बाला उर्फ भारती सचदेवा, सुमित गोदारा, नीलम जांगड़ा, पूजा अजय बरसींन, राजेंद्र गोदारा, प्रमोद बैनीवाल, संदीप नेहरा, सुमन शर्मा, सुभाष सिवाच, बलजीत सोनी, राजबीर नहला, सुनील इंदौरा, पूर्ण चंद पाली, परमजीत कौर, जसकरण नथवान, बीकर सिंह, बीबो इन्दोरा, बलविंदर सिंह सरपंच, रामकुमार माचरा, राजाराम अरोड़ा, दर्शन नागपाल, धनंजय अग्रवाल, हरचंद गुर्जर, हरीश आहूजा, हवा सिंह सेन, सीमा खट्टर, रामदेव भारद्वाज, ईश्वर फौजी, पवन बासल, अनीता मेहता, कंचन भाटिया, कृष्ण सैनी, मोहन गाजुवाला, किरण बाला, ईश्वर नैन, तरसेम लांबा, चन्द्र लाल सोनी, जितेन्द्र नाढोडी, दलबीर सिंह, सदीप पृथला, डॉ. झंड, हरमेश शर्मा, जोगिंदर पाल गर्ग, जगवीर गोस्वामी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






