HomePatialaपेंशनर अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 31 मार्च तक जमा करवाएं – जिला...

पेंशनर अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 31 मार्च तक जमा करवाएं – जिला खजाना अधिकारी स्नेह लता

कहा, मैनुअल लाइफ सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किए जाएंगे

पेंशनर 1076 नंबर पर कॉल कर डोर-स्टेप सेवा भी प्राप्त कर सकते हैं

पटियाला, 15 मार्च, 2026: जिला खजाना अधिकारी पटियाला स्नेह लता ने जिले के सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 31 मार्च तक जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सेवानिवृत्त पेंशनरों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण) जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि कई पेंशनरों द्वारा अभी भी बैंकों में मैनुअल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाए जा रहे हैं, जो अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

स्नेह लता ने कहा कि अपनी पेंशन बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए सभी पेंशनर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट नजदीकी संबंधित बैंक शाखा, खजाना कार्यालय या सेवा केंद्र के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा पेंशनर राज्य सरकार की “घर बैठे सेवा” का लाभ लेते हुए 1076 नंबर पर कॉल करके डोर-स्टेप सेवा भी प्राप्त कर सकते हैं या जीवन प्रमाण पत्र ऐप डाउनलोड कर घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जिला खजाना अधिकारी (डीटीओ) पटियाला ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2026 से पहले अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि पेंशन के भुगतान में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments