HomeHaryanaगाँव मंघेड़ा में भव्य हनुमान मंदिर निर्माण का हुआ शुभारंभ, सांसद सुभाष...

गाँव मंघेड़ा में भव्य हनुमान मंदिर निर्माण का हुआ शुभारंभ, सांसद सुभाष बराला ने रखी नींव

टोहाना, 15 मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने टोहाना क्षेत्र के गाँव मंघेड़ा में बजरंग बली के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु नींव पत्थर रखकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर सांसद ने श्रद्धालुजनों, ग्रामवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद सुभाष बराला ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज की आस्था और संस्कृति के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि गाँव मंघेड़ा में बनने वाला यह भव्य हनुमान मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। ऐसे पवित्र स्थल लोगों को धर्म, सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।

सांसद ने कहा कि बाबा श्री बजरंग बली के आशीर्वाद से यह पवित्र स्थल आने वाली पीढ़ियों को भी धर्म और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कामना की कि यह मंदिर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का माध्यम बने।

इस दौरान सांसद सुभाष बराला ने गाँव के विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण मजबूत हो। सरकार संत महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मना रही है ताकि युवाओं को प्रेरणा मिले।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments