HomeWorld Newsनेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 7 भारतीयों की...

नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 7 भारतीयों की मौत, 7 घायल

गंडकी (नेपाल) 15 मार्च 2026 : नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य यात्री घायल हो गए।

यह हादसा शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुआ। पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी, तभी गोरखा जिला में बस सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और सभी भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं।

जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख भरत बहादुर बी.के.के अनुसार मृतकों की पहचान मुथू कुमार (58), अनामालिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजेल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है।

हादसे में घायल हुए सात अन्य यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments