HomeNational2027 विधानसभा चुनाव से पहले मोगा में भाजपा की “बदलाव रैली”, अमित...

2027 विधानसभा चुनाव से पहले मोगा में भाजपा की “बदलाव रैली”, अमित शाह करेंगे चुनावी बिगुल

चंडीगढ़, 14 मार्च 2026: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी आज मोगा के किली चाहल गांव में “बदलाव रैली” आयोजित करने जा रही है। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शामिल होंगे और पंजाब में भाजपा के चुनावी अभियान का औपचारिक बिगुल फूंकेंगे।

भाजपा ने चुनावी अभियान की शुरुआत के लिए मोगा के किली चाहल गांव को चुना है। राजनीतिक दल इस क्षेत्र को चुनावी दृष्टि से शुभ मानते हैं, इसलिए कई पार्टियां यहां से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करती रही हैं।

रैली के लिए भाजपा द्वारा किली चाहल में करीब 115 एकड़ क्षेत्र में व्यवस्था की गई है। इनमें से लगभग 85 एकड़ में टेंट लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन सुनने के लिए बैठ सकेंगे।

भाजपा नेताओं के अनुसार अमित शाह दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मोगा पहुंचेंगे और करीब एक घंटे तक रैली को संबोधित करेंगे। अपने भाषण के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 में पंजाब में सरकार बनाने के लिए रणनीति और संदेश भी देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments