अमृतसर, 13 मार्च 2026: हाल ही में रावी नदी में आई बाढ़ के कारण सीमावर्ती क्षेत्र रमदास में धुसी बांध टूटने से काफी नुकसान हुआ था। इसको लेकर आज विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विधायक धालीवाल ने बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न बांधों का निरीक्षण किया गया है और इनके पुनर्निर्माण के लिए अनुमानित लागत (एस्टिमेट) तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद तीन से चार महीनों के भीतर सभी टूटे हुए बांधों को मजबूत कर दिया जाएगा ताकि भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।






