HomeHaryanaलघु सचिवालय में कैंटीन व फोटोस्टेट के लिए खुली बोली 19 मार्च...

लघु सचिवालय में कैंटीन व फोटोस्टेट के लिए खुली बोली 19 मार्च को

कोई भी इच्छुक व्यक्ति निर्धारित नियमानुसार दे सकता है बोली: एसडीएम

टोहाना, 13, मार्च 2026 (संजीव शर्मा): वित्त वर्ष 2026-27 के लिए माह अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए लघु सचिवालय परिसर टोहाना में कैंटीन व फोटोस्टेट की खुली बोली 19 मार्च को सुबह 11 बजे करवाई जाएगी। एसडीएम आकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति निश्चित तिथि को पहुंचकर बोली दे सकता है।

बोलीदाता को निर्धारित बतौर धरोहर राशि 50 हजार रुपये बैंक ड्राफ्ट उपमंडल अधिकारी, टोहाना के नाम, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित बोली से पूर्व जमा करवाकर शर्तों अनुसार बोली दे सकता है। एसडीएम ने बताया कि परिसर में कैंटीन व फोटोस्टेट की खुली बोली के लिए चार सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है, जो कमेटी संलग्न शर्ते एवं कचहरी कम्पाउंर नियमानुसार निर्धारित तिथि को अपनी देखरेख में खुली बोली आयोजित करवाएगी। इसके अलावा अधिक जानकारी एवं शर्तों के लिए इच्छुक व्यक्ति नाजर कार्यालय उपमंडलाधीश टोहाना से संपर्क कर सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments