चंडीगढ़, 12 मार्च 2026: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल आज दोपहर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि कथित शराब घोटाले के मामले में बरी होने के बाद केजरीवाल का यह पंजाब का पहला दौरा है।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब के लोगों से भी बातचीत करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय नेताओं और आम लोगों से मुलाकात भी करेंगे।
अमृतसर और सिख धर्म के अनुयायियों के लिए यह पल विशेष महत्व रखता है, क्योंकि श्री हरिमंदर साहिब सिखों का एक अत्यंत पवित्र स्थल है। यहां माथा टेकना श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।






