कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित
चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: पंजाब विधानसभा में बुधवार को उस समय जोरदार हंगामा हो गया जब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के बीच तीखी बहस छिड़ गई।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने खैहरा पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि वह बदमाशी कर रहे हैं और अपनी बातों में मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खैहरा ने अपनी टिप्पणियों में मां-बहनों तक का जिक्र किया है, जो बेहद आपत्तिजनक है।
चीमा ने मांग की कि सुखपाल सिंह खैहरा विधानसभा से माफी मांगें और उनकी सदस्यता भी रद्द की जाए।
इस दौरान सदन का माहौल काफी गर्म हो गया और हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही करीब 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
बाद में सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू की गई।






