HomeHaryanaहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों-पेंशनरों को पंजाब के 4 प्रमुख अस्पतालों...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों-पेंशनरों को पंजाब के 4 प्रमुख अस्पतालों में इलाज की सुविधा

चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के कर्मचारी, पेंशनर और उनके परिवार के सदस्य पंजाब के चार प्रमुख अस्पतालों में भी इलाज करवा सकेंगे। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इलाज के लिए पंजाब के चार प्रतिष्ठित अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है। इनमें होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुल्लांपुर (टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई की इकाई), होमी भाभा कैंसर अस्पताल, संगरूर, रीजनल स्पाइनल इंजरी सेंटर, सेक्टर-70, मोहाली और पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, फेज-3बी1, सेक्टर-60, मोहाली शामिल हैं। इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोटों और लीवर से संबंधित जटिल बीमारियों का उन्नत इलाज उपलब्ध है।

आरती सिंह राव ने कहा कि यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। कई बार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष अस्पतालों की जरूरत होती है और इन संस्थानों को सूचीबद्ध करने से मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति, आपदा, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होने पर ये सूचीबद्ध अस्पताल जरूरत के अनुसार एंबुलेंस, आईसीयू/सीसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड और शवगृह जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे।

यह आदेश जारी होते ही लागू हो गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments