महिला शक्ति हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम : वरजीत वालिया
कहा, लोकतंत्र की जड़ें चुनावों में और चुनावी कार्य को बेहतर ढंग से करने वालों का देश की नींव मजबूत करने में योगदान सराहनीय
पटियाला, 10 मार्च 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की 23 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें चुनावों में होती हैं और चुनावी कार्य को बेहतर ढंग से निभाने वालों का देश की नींव को मजबूत करने में योगदान सराहनीय है। इस मौके पर उनके साथ एडीसी सिमरप्रीत कौर और चुनाव तहसीलदार विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।
वरजीत वालिया ने बताया कि भारत के चुनाव आयोग के निर्देशों तथा पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के आदेशों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन-तीन महिला बीएलओ का चयन संबंधित एसडीएम द्वारा किया गया, जिन्हें आज सम्मानित किया गया।
डिप्टी कमिश्नर ने सम्मानित हुई महिला बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि महिला शक्ति का देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्य को ईमानदारी और बेहतर ढंग से निभाना देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के समान है और इन बीएलओ ने संविधान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपनी ड्यूटी शानदार ढंग से निभाई है।
इस मौके पर स्वीप इंचार्ज नरेंद्र सिंह ढींडसा और मोहित कौशल के अलावा सम्मानित होने वाली बीएलओ—अमृतबीर कौर, बेअंत कौर, आग्यापाल कौर, जसप्रीत कौर, वंदना रानी, गुरप्रीत कौर, परविंदर कौर, मीनू जैन, राजनजीत कौर, रजनी कौर, अमनदीप कौर, हरबंस कौर, राजवंत कौर, जसविंदर कौर, कुसम लता, किरण रानी, नीलम शर्मा, पूजा रानी, ऊषा रानी, सुरिंदर कौर, मनदीप कौर, पुष्पा कुमारी और संदीप कौर भी मौजूद थीं।
फोटो कैप्शन: जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेहतर कार्य करने वाली बीएलओ को सम्मानित करते हुए। उनके साथ एडीसी सिमरप्रीत कौर और अन्य अधिकारी भी नजर आ रहे हैं।






