HomePatialaमोहित मोहिंद्रा ने गुरबख्श कॉलोनी में की विशेष जन मिलनी; लोगों की...

मोहित मोहिंद्रा ने गुरबख्श कॉलोनी में की विशेष जन मिलनी; लोगों की समस्याएं सुनीं

पटियाला के विकास और लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस हमेशा तैयार – मोहित मोहिंद्रा

पटियाला, 9 मार्च, 2026 : पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मोहित मोहिंद्रा द्वारा आज पटियाला की गुरबख्श कॉलोनी में एक विशेष जन मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के निवासियों ने मोहित मोहिंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने इलाके से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उनके साथ साझा कीं। कार्यक्रम में रॉबिन, ज्ञान चंद और विमल कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

जन मिलनी के दौरान मोहित मोहिंद्रा ने कॉलोनी के लोगों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि पटियाला के विकास कार्यों में मौजूदा सरकार की अनदेखी के कारण लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी लोगों की जायज़ मांगों के लिए प्रशासन और सरकार के खिलाफ हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर युवा नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मोहित मोहिंद्रा ने इन युवा नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस की टीम दिन-रात लोगों की सेवा में लगी हुई है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

लोगों को संबोधित करते हुए मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि आज पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में शामिल होना है। गुरबख्श कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, हम जरूर उठाएंगे।”

इस जन मिलनी के दौरान इलाके के सम्मानित नागरिकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मोहित मोहिंद्रा के नेतृत्व पर अपना विश्वास व्यक्त किया।

जारीकर्ता

गोल्डी

पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)

9872612881

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments