पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है: प्रवीण जोड़ा
फ़तेहाबाद, 09 मार्च 2026 (संजीव शर्मा): अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाईनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत की खुशी में आज बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी जताई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाड़ों पर जमकर नृत्य किया तथा एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए व आतिबाजी भी की।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने अपने साहस, मेहनत और टीम भावना से यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी चुनौती के सामने झुकने वाला देश नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है और पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों ने जिस जज्बे और आत्मविश्वास के साथ मैदान में खेल दिखाया, वह देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह जीत केवल एक खेल की जीत नहीं बल्कि पूरे देश के आत्मविश्वास और एकता की जीत है। खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और मन में जीत का जुनून हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और खेल के क्षेत्र में भी भारत लगातार विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के सभी खिलाडिय़ों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस जीत से उत्साहित और प्रोत्साहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में अधिक से अधिक भाग लें और देश का नाम रोशन करें। अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जिस तरह से विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है, वह हमेशा देशवासियों के दिलों में गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बना रहेगा।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, शमी ढींगडा, विक्रम शर्मा, कंवल चौधरी, रामराज मेहता, विकास शर्मा, जगदीप मोंगा, नीलम मेहता, नवीश सचदेवा, बनवारी लाल गहलोत, सुरेंद्र रहनवाली, सुमित गोदारा, सुभाष चंद्रोरा, रवि शर्मा, राधेश्याम झाझडा, रमन सरोहा, तुषार सोनी, गुरभेज सिंह, गुलशन छाबड़ा, इंद्र बत्रा, राहुल सेठी, संजय बंसल, राजेश बोदीवाली, मनोज नारंग मौजूद रहे।






