HomePunjab13 अप्रैल से शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ का पंजीकरण: भगवंत...

13 अप्रैल से शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ का पंजीकरण: भगवंत मान

चंडीगढ़, 8 मार्च 2026: भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के लिए पंजीकरण 13 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यह घोषणा हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब विधान सभा में बजट पेश करने के बाद की गई।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने आज अपनी एक बड़ी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि जैसे घर माओं और बहनों के बिना नहीं चल सकता, वैसे ही देश भी उनके बिना नहीं चल सकता।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से महिलाएं अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी और अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट को “भविष्य का एफिडेविट” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह जनहित में है और इसमें समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments