‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ का जोरदार स्वागत
पटियाला, 8 मार्च 2026 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का लाइव प्रसारण पटियाला जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं को दिखाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सरकार द्वारा घोषित “मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना” का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने की घोषणा की गई है। बजट पेश करते समय हरपाल सिंह चीमा के भाषण का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए सभी विधायकों और आम आदमी पार्टी की जिला टीम द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। इस दौरान महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए गिद्धा भी डाला।पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह की टीम ने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन और जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह विरक की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाओं को एकत्रित कर योजना का लाइव प्रसारण दिखाया। हरपाल सिंह विरक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने महिलाओं को ₹1000 देने का अपना वादा पूरा कर उन्हें विशेष तोहफा दिया है।इसी तरह पटियाला शहर में विधायक अजीतपाल सिंह कोहली की टीम ने पुरानी कोतवाली चौक स्थित खद्दर भंडार में कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं समाना के विधायक चेतन सिंह जौरामजरा
की टीम के सदस्य गुरदेव सिंह टिवाणा ने कृष्णा बस्ती में एलईडी लगाकर महिलाओं को बजट का लाइव प्रसारण दिखाया।
राजपुरा से विधायक नीना मित्तल की टीम ने गांव सुरल कलां में इस ऐतिहासिक योजना का प्रसारण दिखाया। नीना मित्तल ने कहा कि एक महिला होने के नाते वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हैं, क्योंकि इस योजना में अमीर-गरीब की कोई शर्त नहीं रखी गई है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल, बैसाखी के दिन से योजना की रजिस्ट्रेशन शुरू होगी।
इस अवसर पर जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने लड्डू बांटकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और राज्य की सभी महिलाओं को बधाई दी।
सनौर हलके के इंचार्ज रणजोध सिंह हडाणा की अगुवाई में देवीगढ़ रोड स्थित एक पैलेस में भी महिलाओं को इस योजना का लाइव प्रसारण दिखाया गया। नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान की टीम ने पटियाला गेट पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण किया, जबकि घनौर के विधायक गुरलाल घनौर की टीम ने भी महिलाओं को योजना की जानकारी दी।शुतराणा हलके के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के निवास स्थान पातड़ा में भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बजट का लाइव टेलीकास्ट किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार देश की पहली सरकार है जिसने महिलाओं के सम्मान के लिए ऐसी योजना लागू की है।
इस मौके पर काउंसलर जतिंदर कौर एसके, सरपंच आशा, नेहा कुकरेजा, दविंदर कौर, सतिंदर कौर, बबली, नेहा और रेखा रानी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि मान सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता निभाई है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 प्रति माह मिलना उनके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।
कार्यक्रम में जयशंकर शर्मा, बलविंदर सैनी, कर्नल जेवी सिंह, सुरेश राय, अमन भुल्लर, गुरविंदर गोबिंद, प्रिंसिपल जेपी सिंह और चरणजीत सिंह एसके सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।






