HomeWorld Newsईरान–इज़राइल युद्ध का नौवां दिन: इज़राइल के तेल ठिकानों पर हमले

ईरान–इज़राइल युद्ध का नौवां दिन: इज़राइल के तेल ठिकानों पर हमले

ईरान की कई देशों पर जवाबी कार्रवाई

तेहरान, 8 मार्च 2026: अमेरिका-इज़राइल-ईरान के बीच जारी युद्ध अब नौवें दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच इज़राइल ने ईरान में तेल भंडारण और रिफाइनरी सुविधाओं पर हवाई हमले किए हैं। इज़राइली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करीब 30 ईरानी ईंधन टैंकों और तीन तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।

इधर ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल के साथ-साथ कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित पांच देशों पर हमले किए हैं।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि वह अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ छह महीने तक युद्ध लड़ने की क्षमता रखता है।

आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरानी सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों लंबे समय तक संघर्ष करने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य पूर्व में अमेरिका और इज़राइल से जुड़े 200 से अधिक सैन्य ठिकानों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments