HomeWorld Newsपाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, सरकार ने किया बड़ा...

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

इस्लामाबाद, 8 मार्च 2026: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के चलते पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया।

नई दरों के अनुसार अब डीजल की कीमत 335.86 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस बढ़ोतरी को करीब 17 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा माना जा रहा है।

पेट्रोलियम मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति कृत्रिम रूप से तेल की कमी पैदा करने या उसका भंडारण करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments