HomeNationalईरान-इजरायल तनाव के बीच LPG सिलेंडर महंगा, घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल...

ईरान-इजरायल तनाव के बीच LPG सिलेंडर महंगा, घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹114.50 बढ़ा

नई दिल्ली, 7 मार्च 2026: Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब भारतीय बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते तेल मार्केटिंग कंपनियों ने लगभग 11 महीनों बाद घरेलू Liquefied Petroleum Gas (LPG) सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है।

7 मार्च 2026 से लागू नई दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद देश के कई प्रमुख शहरों में इसकी कीमत ₹900 से अधिक हो गई है।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें:

दिल्ली/नोएडा: ₹913

मुंबई: ₹912.50

कोलकाता: ₹939

चेन्नई: ₹928.50

गौरतलब है कि इससे पहले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में आखिरी संशोधन 8 अप्रैल 2025 को किया गया था। अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और स्थानीय करों के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी ₹114.50 की बढ़ोतरी की गई है।

नई दरें:

दिल्ली: ₹1,883

मुंबई: ₹1,835

कोलकाता: ₹1,990

चेन्नई: ₹2,043.50

जनवरी 2026 से अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कुल 302.50 की वृद्धि हो चुकी है। इस बढ़ोतरी से होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments