पटियाला, 6 मार्च 2026: प्रिंसिपल दयाल सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देशों तथा जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) संज़ीव शर्मा और उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदर पाल सिंह के समन्वय से आज गज्जूमाजरा स्कूल से सत्र 2026-2027 के लिए दाखिला अभियान के तहत एक मोबाइल वैन रवाना की गई।
यह मोबाइल वैन पांच गांवों—गज्जूमाजरा, ललोछी कूका, खेड़ी मल्लां, तरौड़ा कलां और तरौड़ा खुर्द—में पहुंची और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गज्जूमाजरा में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया।
मोबाइल वैन के माध्यम से सुखविंदर सिंह सुख्खी, हरविंदर सिंह, रघुबीर सिंह और जसविंदर सिंह (प्रेस इंचार्ज) ने सभी गांवों में अनाउंसमेंट कर लोगों को स्कूल में दाखिले के लिए जागरूक किया, ताकि गज्जूमाजरा स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके।
इस अवसर पर एसएमसी चेयरमैन गुरमीत राम, वाइस चेयरमैन कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह, कमलप्रीत, राजवीर कौर, अमनदीप कौर, प्रभजोत कौर, जसविंदर कौर, मनप्रीत कौर, चेरी रानी, दीक्षा, अजय शर्मा और कैंपस मैनेजर जसविंदर सिंह भी उपस्थित थे।






