फ़तेहाबाद 6 मार्च 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा आज रानियां के जीवन नगर में आयोजित होला मोहल्ला उत्सव में शिरक करने पहुंचे। इस अवसर पर फतेहाबाद से बीजेपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा भी अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा से व्यक्तिगत मुलाकात की तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। श्री नड्ढ़ा ने फतेहाबाद जिले में संगठन की मजबूती के बारे में भी जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा से रिपोर्ट ली तथा फतेहाबाद में बीजेपी की संगठनात्मक मजबूती की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया। श्री नड्ढ़ा ने कहा कि उन्हें समय समय पर फतेहाबाद जिले की संगठनात्मक रिपोर्ट मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी प्रसन्नता और विश्वास की बात है कि फतेहाबाद जिले के संगठन की बागडोर अनुभवी एवं निष्ठावान नेता एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के हाथों में हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा बीजेपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के पुराने साथी रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में दोनों नेताओं ने एक साथ काम किया है।






