पंजाब, 04 मार्च 2026: होली के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच 04684/04683 नंबर की आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन श्रद्धालुओं के साथ-साथ मार्ग के प्रमुख स्टेशनों जालंधर और लुधियाना से यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को भी सुविधा प्रदान करेगी।
ट्रेन नंबर 04684, अमृतसर से 5 मार्च को दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और लगभग 20 घंटे की यात्रा के बाद अगले दिन सुबह 10:35 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 04683, अयोध्या धाम से 7 मार्च को शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन लगभग 23 घंटे की यात्रा पूरी कर अगले दिन शाम 4:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन जालंधर शहर सहित अन्य महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट की पुष्टि कर लें और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें।