बिहार, 04 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्य और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यह पावन पर्व लोगों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कहा कि होली हमें एकता, प्रेम और मेल-जोल का संदेश देती है।
नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ इस त्योहार को मनाएं तथा शांति और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नई उमंग का संचार करेगा।






