टोहाना, 2 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा): एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देकर कई मामलों का मौके पर ही निवारण करवाया। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, पेंशन व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए फॉरवर्ड किया गया।
एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र आईडी में आय से संबंधित त्रुटियां, नए सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड, बिजली विभाग तथा पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं। इन सभी मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को जल्द राहत मिल सके। समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिनके जरिए विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविरों में अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे जिससे आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधीनस्थ अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को केवल उसी स्थिति में समाधान शिविर में भेजा जाएगा जब संबंधित अधिकारी विधिवत अवकाश पर हों अथवा किसी अन्य शासकीय कार्य या अन्य ड्यूटी में पर हों।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी शिकायत में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समयबद्ध तथा पारदर्शी तरीके से शिकायतों के निपटान को सुनिश्चित करें, ताकि जनता को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएँ मिल सकें।






