जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने दी बधाई
फ़तेहाबाद, 2 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : रतिया व्यापार मंडल में आपसी भाईचारे, लोकतांत्रिक परंपरा और सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष दर्शन गर्ग अपने पदाधिकारियों एवं साथियों सहित भाजपा जिला कार्यालय, उदय कमल फतेहाबाद पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने जिलाध्यक्ष श्री प्रवीन जोड़ा से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान व्यापारियों से जुड़े स्थानीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष श्री प्रवीन जोड़ा ने कहा कि रतिया व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से चुनाव यह दर्शाता है कि व्यापारी वर्ग स्थिर नेतृत्व, पारदर्शिता और विकास की राजनीति में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, व्यवसाय को सरल बनाने, टैक्स प्रणाली को पारदर्शी करने, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के अनेक कदम उठाए गए हैं। श्री जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए व्यापारी वर्ग को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण भागीदार मानती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रतिया व्यापार मंडल विकास, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़,जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा,जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, बिसला पूर्व सरपंच बलवंत, राजू लाली, प्रदीप गोयल, प्रिंस गर्ग, अंकित सिंगला, शिव वधवा, सुरेश सिंगला, अजय कुमार, गौरव गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारीगण, व्यापार मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






