HomePatialaपंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला: अंतिम दिन बेबी शो में मन्नत और...

पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला: अंतिम दिन बेबी शो में मन्नत और जसकीरत कौर रहीं अव्वल

दिवांशी और अमननूर कौर बनीं सर्वश्रेष्ठ प्रस्तोता

पटियाला, 02 मार्च 2026: यहां शीश महल में पंजाब सरकार की अगुवाई में तथा डिप्टी कमिश्नर पटियाला वरजीत वालिया के संरक्षण में आयोजित पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले के अंतिम दिन बेबी शो का आयोजन किया गया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सह मेला अधिकारी दमनजीत सिंह मान, सहायक मेला अधिकारी नमन मड़कन (एसडीएम राजपुरा) और अशोक कुमार (एसडीएम पातड़ा) की देखरेख में हुए इन मुकाबलों में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी (गेस्ट आइटम) के रूप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

विजेताओं को पुरस्कार बाल सुरक्षा अधिकारी रूपवंत कौर, लीगल अधिकारी रंजीत कौर, भाषा विभाग पंजाब के शोध अधिकारी डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल, प्रिंसिपल मनदीप कौर, हेडमिस्ट्रेस रूपिंदर ग्रेवाल और डॉ. नरेंद्र सिंह तेजा ने वितरित किए।

बेबी शो के दौरान पांच वर्ष से कम आयु वर्ग में जसकीरत कौर प्रथम, शानमीत कौर द्वितीय और तानवी तृतीय स्थान पर रही। पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मन्नत प्रथम, जशननीत सिंह और मनशीसपाल सिंह द्वितीय, जबकि अर्शनोूर सिंह और अविराज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। दिवांशी को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तोता और अमननूर कौर को सबसे अधिक आत्मविश्वासी कलाकार चुना गया।

इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर कला की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की जजमेंट प्रो. ममता शर्मा और जगप्रीत कौर ने की। श्रीमती रूपवंत कौर की निगरानी में आयोजित इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नरेंद्र सिंह तेजा और डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल ने किया।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह, भावना शर्मा, रूपिंदर कौर, किरणा देवी, रीना, बलजीत कौर, आशू रानी, जसप्रीत कौर सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

चित्र: विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए रूपवंत कौर, प्रो. ममता शर्मा, जगप्रीत कौर, डॉ. नरेंद्र सिंह तेजा और डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments