HomeNationalधनबाद रेलवे स्टेशन पर होली से पहले भारी भीड़, मौऱिया एक्सप्रेस में...

धनबाद रेलवे स्टेशन पर होली से पहले भारी भीड़, मौऱिया एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी

धनबाद, 02 मार्च 2026: होली के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ के चलते धनबाद रेलवे स्टेशन पर बीती रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीटों की पुष्टि न होने से निराश यात्री जनरल कोच की ओर दौड़ पड़े, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।

रात करीब 9:50 बजे जैसे ही हटिया-गोरखपुर मौरिया एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण जिन लोगों की सीट कन्फर्म नहीं हो सकी, वे भी किसी तरह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। हालात ऐसे थे कि जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

कई यात्री स्लीपर कोच में घुस गए, जिससे वहां भी जनरल जैसी भीड़ हो गई। लोग सीटों के बीच फर्श पर और दरवाजों के पास खड़े होकर सफर करने को मजबूर दिखे, जबकि दर्जनों यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं सके और प्लेटफॉर्म पर रह गए।

भीड़ का असर महिला और दिव्यांग कोच पर भी पड़ा। महिला डिब्बे में पुरुषों के प्रवेश से हंगामा हुआ, वहीं दिव्यांग कोच में आम यात्रियों के चढ़ने से दिव्यांग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन त्योहार के लिए घर पहुंचने की जल्दबाजी में कई यात्रियों ने नियमों की अनदेखी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments